window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - शिवसेना के नामांकन दाखिल करते ही बिगड़े समीकरण साथ ही भाजपा के दिग्गजों के चेहरे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 10 April 2019

कन्नौज - शिवसेना के नामांकन दाखिल करते ही बिगड़े समीकरण साथ ही भाजपा के दिग्गजों के चेहरे

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

यूपी के कन्नौज में शिवसेना के नामांकन दाखिल करते ही बिगड़े समीकरण साथ ही भाजपा के दिग्गजों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गई । शिवसेना के तेज तर्रार प्रत्याशी आनन्द विक्रम सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है अभी तक कन्नौज की जनता को सपा भाजपा की नूरी कुश्ती देखने को मिली है दोनों ही पार्टियां जनता को ठगने का काम करती रही ।


 शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह का कहना है कि प्रदेश में शिवसेना 25 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े कर रही है जो भाजपा सहित अन्य दलों को सबक सिखाने का काम करेंगे साथ ही प्रदेश में शिवसेना अपना खाता खोल कर धमाकेदार आगाज करेगी ।साथ ही उनका कहना था कि शिवसेना काम करने बाली पार्टी है अयोध्या में बिबादित ढांचा भी शिवसेना ने ही गिराने का काम किया और शिवसेना ही अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कराएगी ।उनका कहना है कि हमारी पार्टी ने भाजपा से पाँच सीटे माँगी थी लेकिन हमारी बात नही बनी अब जनता भाजपा को समझ चुकी है यह सपा से नूरा कुश्ती कर चुनाव लड़ती है इस बार भाजपा को जनता नकार देगी ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।