window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर देहात - *लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भय होकर मतदान करेंगे* का नारा लगाते हुए कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक के बनार अलीपुर गांव में सेवा संस्था की संस्थापक/सचिव कंचन मिश्रा वोट डालने के लिए अपील की। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 15 April 2019

कानपुर देहात - *लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भय होकर मतदान करेंगे* का नारा लगाते हुए कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक के बनार अलीपुर गांव में सेवा संस्था की संस्थापक/सचिव कंचन मिश्रा वोट डालने के लिए अपील की।


जिला सवांदाता:अरविन्द शर्मा

लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भय होकर मतदान करेंगे, का नारा लगाते हुए कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक के  बनार अलीपुर गांव में  सेवा संस्था की संस्थापक/सचिव कंचन मिश्रा आगामी 29 अप्रैल को अपने घर से निकल कर अपने अपने पोलिंग बूथ पर  वोट डालने के लिए अपील की। कंचन मिश्रा का मानना है कि कुछ अच्छा पाना है तो कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने की जरूरत है इसलिए वो अपने संसाधनों से गांव गांव अकेले ही मतदाता जागरूकता के लिए चल पड़ती है।

कंचन मिश्रा ने बनार अलीपुर गांवो में उपस्थित पहली बार वोट देने के लिए उत्सुक मतदाताओं से कहा कि  आप लोग समाज हित से लेक कर देश हित की रक्षा के प्रहरी हो, सही दिशा में मतदान कर आप लोग लोकतंत्र को बहुत अधिक मजबूत कर सकते है।   हम सब को मतदान करने और कराने का संकल्प लेना ही होगा।  चाहे धूप हो या पानी एक दिन का समय निकाल कर सब लोगों को 29 अप्रैल को मतदान करने जाना होगा और जिस से आपको 5 वर्ष पछताना न पड़े। सब लोग पढ़े लिखे है, मतदान के लिए  चिंतन करे और बाद में सोच समझ कर अपने अंतर्मन से एक वोट अपने उम्मीदवार के नाम करें।  इसके बाद सभी को शपथ दिलाई और *एक वोट से होती है जीत और हार वोट कोई न होने देना बेकार* स्लोगन का स्टिकर चिपकाया।
 
इस मौके पर बृजेश राजपूत, राम सिंह, अर्चना, रश्मि, फूल देवी, राजेश्वरी, पुष्पा, सुनीता,कैलाशा,रामकली बंदना, अनुज,रामकुमार, कमल,शेखर, सुरेश, राधेश्यामआदि लोग उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।