window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोण्डा, अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी का जोर दर प्र्दर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 April 2019

गोण्डा, अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी का जोर दर प्र्दर्शन





अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी का जोर दर प्र्दर्शन  की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल ने गौरा विधानसभा के हथियागढ़ भदेली नगर, कोहरा चौराहा, किसान नगर,  बेलवा चौराहा, पटेसरी मंदिर, धारी घाट पूर्वी, कुकनगर ग्रांट, हरदौली, पटेल नगर, तुलसी नगर चौराहा और बुधनी बाजार में जनसंपर्क किया और अपने समर्थन में वोट मांगते हुए उपस्थित किसान, कमेरो, मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार में देश के सरकारी स्कूलों के हालात इतने बदतर हैं कि आप अपने बच्चों को स्कूलों में पढ़ाना नहीं चाहेंगे इसका कारण सिर्फ यह है कि स्कूलों में हमारा आपका समाज पढ़कर शिक्षित होगा और अगर वह शिक्षित हो गया तो इस सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल करेगा।


इस दौरान प्रो गंगा राम यादव, आर बी सिंह पटेल, स्वामी नाथ पटेल, संतोष पटेल, अनंत राम पटेल, विजय कृष्ण पांडेय, सुनीता पटेल, विजय पटेल,  आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पटेल ने आज गोंडा से कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल जी के समर्थन में हड़हवा मोतीगंज, चेनपुरा वीरेपुर, नरेन्द्रपुर, झिलाही बाजार , तहसील  मनकापुर वोट मांगते हुए कहा कि हमारी हर नीति हर सोच जो किसान कमेरे और वंचितों के हितों की रक्षा करती। यह सरकार उस हर नीति के खिलाफ खड़ी रही और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में इस देश के किसान कमेंरों की मेहनत को बेचती रही लेकिन बस अब नहीं अब न्याय होगा, न्याय होगा उच्च शिक्षा के लिए जिस का हक हमसे छीना गया, 

अब न्याय होगा उन किसानों के लिए जिन से जीने का अधिकार और उनकी जमीनों को छीना गया, अब न्याय होगा उस वंचित तबके का जिस को सताया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।