window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर देहात - उमा भारती की रैली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 April 2019

कानपुर देहात - उमा भारती की रैली

 जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा

 जहाँ 2019 लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार थम गया है और 23 अप्रैल को मतदान होना है वही 29 अप्रैल को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार जोरो शोरो से शुरू हो गया है सभी राजनितिक पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कही रोड शो ,कही जनसभा तो और कही नुक्कड़ सभा कर मतदाताओं से प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे है इसी के चलते आज कन्नौज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा में भाजपा की स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री   उमा भारती ने कन्नौज लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा कर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील करने के साथ विपक्ष पर जमकर हमला बोला, उमाभारती ने कांग्रेस बसपा और सपा पर हमला बोलते हुए इन्हें अवसरवादी परिवारवादी और सत्ता की लोभी पार्टी तक बता डाला वही उमाभारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके पास संविधान बदलने की ताकत होती तो मोदी को बिना चुनाव रुकावट के 15 सालो तक प्रधानमंत्री बना देती

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।