window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - सेक्स रैकेट पर शांत प्रशासन, ग्रामीण नही करेगे मतदान.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

उन्नाव - सेक्स रैकेट पर शांत प्रशासन, ग्रामीण नही करेगे मतदान..

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

उन्नाव में एक तरफ तो लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। वही दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस से चंद कदमों की दूरी पर चल रहे जिस्मफरोसी के धंधे से परेशान ग्रामीणों ने कार्यवाही न होने के कारण चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। महिलाओं समेत सैकड़ों की संख्या में एसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कार्यवाही की मांग की है। एसपी ने आश्वासन देते हुए कार्यवाही के लिए टीमें लगा दी है। 
 

दरअसल पूरा मामला उन्नाव जिले के सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित शेखपुर नरी गांव का है। जहां पिछले सालो से कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी गांव में रहने वाले एक घर में बाहर से लड़कियां लाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिससे यहां छात्रों पर बुरा असर पड रहा है। कई ग्रामीणों ने तो अपने बच्चों की पढ़ाई तक बंद करा दी है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर दबंग लोग घर पर चढाई करके मारपीट भी करते है और उल्टे मुकदमें लिखा देते है। इस धंधे से परेशान काफी संख्या में ग्रामीणों ने एसपी से गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कह दिया है कि अगर कार्यवाही न की गयी तो आगामी लोकसभा चुनाव में गांव का कोई भी व्यक्ति वोट नही करेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।