window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सिपाही को स्टंट कर रहे युवकों को टोकना पड़ा भारी, स्टंटबाजों ने पीटा और वर्दी खींचकर गिराया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 April 2019

सिपाही को स्टंट कर रहे युवकों को टोकना पड़ा भारी, स्टंटबाजों ने पीटा और वर्दी खींचकर गिराया

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

 रायबरेली के कस्बे में स्टंट कर रहे युवकों को टोकना शनिवार को पुलिस को महंगा पड़ गया। दबंगों ने यूपी-100 के सिपाही को वर्दी खींचकर गिरा दिया व पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने छह स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक आरोपी लखनऊ के एक थाने में तैनात सिपाही का बेटा है।एसपी एसके सिंह ने बताया कि लालगंज  के नई बाजार मोहल्ले में शनिवार रात छह युवक दो बाइकों से स्टंट कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वे भिड़ गए। इसकी सूचना पर थोड़ी ही देर में यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपी-100 के पुलिस कर्मियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो सभी बिफर गए।




एसपी ने बताया कि इस दौरान युवकों ने आरक्षी दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही वर्दी खींचकर गिरा दिया। इस पर लालगंज कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए व उन्हें दबोच लिया।आरोपियों में लखनऊ में तैनात सिपाही का बेटा भी बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान लालगंज कस्बे के आजाद नगर निवासी नीरज चौधरी, पूरे देवी मोहल्ला निवासी दीपांशू, अंकित कुमार, सत्यम सिंह, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी रोहित कुमार और उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है।कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि सत्यम के पिता जितेंद्र बहादुर सिंह लखनऊ के सहादतगंज कोतवाली में सिपाही हैं। वहीं शिवम दिल्ली में रहकर पढ़ता है। ये सब नशे की हालत में थे। इनके पास से दो बाइकें भी मिली हैं। सभी युवकों को पुलिस के कामकाज में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।