window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए..

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि यहां हुए दंगों में बहुसंख्यक समुदाय के लोग मारे जा रहे थे, तो ये पार्टियां क्या कर रही थीं? पूर्व प्रधानमंत्री चैाधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चैाधरी साहब किसानों की बात करते थे, गांवों की बात करते थे और इस देश की बात करते थे। लेकिन चैाधरी साहब की विरासत उनके बेटे और पोते संभाल नहीं पाए। आज मुजफ्फरनगर के दंगाइयों के साथ चैाधरी साहब का परिवार खड़ा है, जिसे देखकर चैाधरी साहब को बहुत दुख हो रहा होगा।
इस दौरान रैली स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। किसानों की भीड़ अधिक थी। पंडाल खचाखच भर गया था। योगी को सुनने आए लोग खेत- खलिहानों से लेकर आसपास के मकानों की छतों तक पहुंच गए थे। मुख्य मार्ग पर रैली की वजह से पैर रखने तक की जगह नहीं थी। योगी ने भी अपने भाषण में उपस्थित अपार जनसमूह का उल्लेख किया। योगी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, खचाखच भरे पंडाल में चारों तरफ से “योगी-योगी” की आवाज गूंजने लगी।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी मुस्लिम लीग के साथ मिलकर चुनाव जीतने का विभाजनकारी मंसूबा रखते हैं। आप सभी जानते हैं कि मुस्लिम लीग की वजह से ही भारत का विभाजन हुआ था, इसके बावजूद आज कांग्रेस फिर मुस्लिम लीग के साथ खड़ी है।



योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं होती थीं। बहुसंख्यक समाज के लोग पलायन करने को मजबूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अपराधी या तो प्रदेश से पलायन कर चुके हैं या फिर राम नाम सत्य की यात्रा पर निकल चुके हैं।योगी ने कहा कि 3 वर्ष के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार आपको मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे देने जा रही है। आप यहां से बैठेंगे और 6 घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही संभव हो पाया है।वहीं बुलंदशहर अहमदगढ़ (शिकारपुर) में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी में अपनी हार निश्चित देखकर भारत का विभाजन करवाने वाली मुस्लिम लीग से हाथ मिला लिया है। जिसे भारत की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।योगी ने कहा कि तुष्टीकरण के नाम पर अराजकता नहीं चलेगी। योगी ने राज्य के युवाओं का आह्वान किया कि वे तैयारी करें, नौकरी की कमी नहीं होने दी जाएगी। भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। नौकरी के नाम पर धांधली करने वाले जेल भेजे जाएंगे और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस का घोषणापत्र देश के संविधान के लिए चुनौती है। संविधान से देशद्रोह शब्द हटाने को अपने घोषणापत्र में शामिल कर कांग्रेस ने अपनी “कु-नीति” सामने रख दी है। आतंकवाद के साथ ही साथ माओवाद और उग्रवाद को प्रश्रय मिलेगा। योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए हैं। बहुसंख्यकों से अन्याय हुआ और अल्पसंख्यकों को तवज्जो दी गई। सपा-बसपा सरकारों के दौर में 39 चीनी मिलें बंद हुईं। बसपा सरकार ने 21 मिलों को बेच दिया। पांच वर्ष से अधिक का गन्ना मूल्य बकाया था। मौजूदा सरकार ने दो साल में ही 61 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।