window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हमीरपुर - छात्र ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 April 2019

हमीरपुर - छात्र ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या..

रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली इलाक़े के जखेडी गांव में हाई स्कूल के छात्र ने ख़ुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली परिजनो के अनुसार मृतक छात्र और साथ में पूरा परिवार खेतों में कटाई कर घर लौटे थे खेत से वापस आने के बाद घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे तभी आशीष ने अपने आप को कमरे में बंद करके गोली मार ली गोली की आवाज़ सुन परिजन कमरे की ओर दौड़े जहां आशीष की गोली लगने से मौत हो चुकी थी 


  मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेडी गांव का है जहां के निवासी छत्रपाल अहिरवार के 16 वर्षीय पुत्र आशीष ने ख़ुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली मृतकआशीष राठ के जीआरवी इण्टर कालेज़ में हाई स्कूल का छात्र था   इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हाल है घटना की जानकारी मिलने पर मौक़े पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल अभी तक आत्म हत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है की किन कारणों के चलते छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।