window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - महागठबंधन की रैली के हेलीपैड पर कड़ी सुरक्षा के बीच घुस गया सांड - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 April 2019

कन्नौज - महागठबंधन की रैली के हेलीपैड पर कड़ी सुरक्षा के बीच घुस गया सांड



 
रिपोर्ट -  मोबीन मन्सुरी

कन्नौज महागठबंधन की रैली  के हेलीपैड पर उस समय भगदड़ का माहौल हो गया जब हेलीपैड पर कड़ी सुरक्षा के बीच सांड घुस गया और देखते ही देखते उसने सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को घायल कर दिया जिस पर अखिलेश यादव ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में भाजपा पर निशाना साधा ""वैसे तो सभा शुरू होने से पहले आपने मैदान में कुछ देखा होगा मैदान में क्या नजारा था हमें डीजीपी साहब को फोन मिला ना पड़ गया लखनऊ नहीं थे दिल्ली से हमने कहा यहां पर हमारी सभा को कोई खराब करने आ गया है वह समझ नहीं पाए फिर मैंने बताया उन्हें कि कौन आया है नहीं समझ पाए फिर बताना पड़ा कि कौन आया है जो हमें और आपको परेशान कर रहा है मैं उस जवान को या उस नौजवान को धन्यवाद दूंगा बधाई दूंगा हम अपने पुलिस के लोगों का भी धन्यवाद देंगे इन्हें नहीं पता था कि यह भी आ जाएंगे मैदान में लेकिन कम से कम प्रशासन के लोग हरदोई के बाद तो तैयार रहो यह कहीं भी आ जाएंगे शिकायत लेकर इन्हें लगा कि वही हेलीकॉप्टर आया है उन्हें लगा शायद हरदोई वाला हेलीकॉप्टर आया है वह अपनी शिकायत करने आया है हम पुलिस के लोगों को और उस नौजवान को जिसने डट के मुकाबला किया चोट लगी होगी उसके न जाने कितने गंभीर चोट होगी उसको लेकिन उसने अपनी जान की परवाह नहीं की उसने मुकाबला किया और उसी की वजह से आज हम देख रहे हैं की हमारी सभा संपन्न हो रही है हम अपने कन्नौज के साथियों के सामने और सबके सामने कहना चाहते हैं कि जिस नौजवान ने उसका मुकाबला किया 23 मई के बाद 23 मई के बाद जब परिणाम आ जाएगा तो इसी मैदान में हम उस को सम्मान देने का कार्य करेंगे और जो सहयोग हो सकता है वह सहयोग देने का कार्य करेंगे।'

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।