window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी-बर्खास्त हुए बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव ने अपना नामांकन भरा। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 April 2019

वाराणसी-बर्खास्त हुए बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव ने अपना नामांकन भरा।


ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाला सोमवार से नामांकन कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री 26 तारीख़ को अपना नामांकन भरेंगे। इसके पहले बुधवार को खराब खाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बर्खास्त हुए बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव ने अपना नामांकन भरा।

इसके पहले तेज बहादुर यादव अपने समर्थकों के सतह पैदल ही टकसाल सिनेमा हाल से नामांकन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाकर बताएँगे कि मौजूदा सरकार में कितने बड़े ठग हैं और कैसे इन्होने देश को लूटा है। साथ ही वो असली चौकीदार अपनाएं।

तेज बहादुर यादव ने कहा कि काशी की धरती छावनी बनी हुई है। सेना के जवान आज मेरे समर्थन में आये हैं यही बात साबित कर रही है कि असली चौकीदार कौन है और नकली चौकीदार कौन है। हमारी काशी की जनता से अपील है कि वो असली और नकिल चौकीदार में फर्क समझे और हमें अपनाएं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि यदि देश सुरक्षित है तो हमारे देश में जवान मारे जा रहे हैं आतंकी हमला लगातार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हम और हमारे सैनिक दोस्त बनारस की गली गली में जायेंगे और यहाँ की जनता से अपील करेंगे कि और उन्हें बताएँगे कि ये कितने बड़े ठग हैं और इन्होने कैसे देश को लूटा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।