window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार ने कराया नामांकन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 April 2019

कानपुर - गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार ने कराया नामांकन

 
 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

लोकसभा सीट के लिए गठबंधन प्रत्याशी राम कुमार ने आज अपनी ताकत जुलूस के रूप में दिखाते हुए कलेक्ट्रेट में नामांकन कराया । नामांकन के दौरान गठबंधन में दरार दिखाई दी । प्रत्याशी के साथ नामांकन के दौरान कक्ष में सभी सपाई मौजूद रहे । हालाँकि सपाई बसपा की नीली टोपी पहने दिखाई जरूर पड़े । नामांकन कराने के बाद गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे । शहर में घूम रहे आवारा जानवरो की और जाम की समस्याओं से शहरवासियों को निजात दिलाएंगे । शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की नरेंद्र मोदी की योजना को धोखा बताया कहा कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे जो आज तक बन्द पड़े है । ऐसी ही समस्याओं से शहरवासियों को जल्द छुटकारा दिलाएंगे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।