window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी:मीडिया के इन प्लेटफार्मों पर करना है प्रचार तो MCMC से लेनी होगी अनुमति - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 April 2019

वाराणसी:मीडिया के इन प्लेटफार्मों पर करना है प्रचार तो MCMC से लेनी होगी अनुमति


ब्यूरो वाराणसी- कैलाश सिंह विकास 

वाराणसी: लोकसभा सामने निर्वाचन 2019 के अंतिमचरण 19 मई को वाराणसी लोकसभा के लिए मतदान होंगे। इसके लिए 22 अप्रैल से अधिसूचना लागू होगी। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा मीडिया, सोशल मीडिया, एफएम, रेडियो, बल्क एसएमएस व दिनांक 18 व 19 मई, 2019 को प्रकाशित होने वाले चुनावी विज्ञापन/ चुनाव प्रचार मैटर को एमसीएमसी से प्रमाणित करवाना होगा।

विज्ञापन के पूर्व प्रमाणीकरण हेतु जिलाधिकारीजिला निर्वाचन अधिकारी ने MCMC का उप जिलाधिकारी, पिण्डरा एआरओ पिण्डरा संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।

इस सम्बन्ध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रमाणीकरण हेतु जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारी पिण्डराएआरओ पिण्डरा संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिनका मोबाइल नंबर 9454417039 हैं। समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों प्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि उक्त संदर्भित चुनावी विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण करा कर ही विज्ञापनों का प्रसारण-प्रचारित कराएं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन जिसमें विज्ञापन विवरण, इस पर होने वाला व्यय, पार्टी/प्रत्याशी का विवरण आदि भर कर ऑडियो विजुअल की सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध करानी होगी। जिसे प्रमाणीकरण हेतु नामित नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी पिंडरा/एआरओ पिंडरा को उपलब्ध करानी होगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।