window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी / रोहनिया - कई दिनों के बाद कुंभकरण की नींद से जागा खाद विभाग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

वाराणसी / रोहनिया - कई दिनों के बाद कुंभकरण की नींद से जागा खाद विभाग





ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर में दुग्ध डेरी फार्म पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की गयी है।

 इस दौरान यह सामग्री मौके पर हुई बरामद

 इस दौरान हजारों लीटर मिलावटी दूध को नष्ट किया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्योर सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी काशी नाम से दूध बनती है। कई दिनों से  इसकी शिकायत की सूचना प्राप्त हो रही थी,शिकायत पर इसकी सैम्पलिंग की गयी थी, जिसमे दूध मे डिटर्जेंट की भारी मात्रा पायी गयी है। इस पर आज कारर्वाई करते हुए 9800 लीटर दूध डिस्पोज़ किया जा रहा है।आखिर कैसे बच्चे ताकतवर होंगे जब उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। ताज़ा मामला जनपद के राजातालाब इलाके का है, जहां एक दूध बनाने वाली प्योर सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के दूध मे डिटर्जेंट की भारी मिलावट मिली है। खाद्य विभाग द्वारा हाल ही में इसके ब्रांड काशी दूध की सैम्पलिंग की गयी थी, जिसकी जांच के बाद डिटर्जेंट के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर इस कम्पनी पर खाद्य विभाग की टीम व्यापक कार्रवाई में जुटी हुई है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैक दूध और खुला दूध मिलाकर कुल 9800 लीटर दूध कंपनी पर पहुंचकर डिस्पोज़ किया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर एसीएम की अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे इस सम्बन्ध में अगली कार्रवाई मालिकों के विरुद्ध सुनिश्चित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।