window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव.- मेकुवा खेड़ा में प्रेमी युगल ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 19 May 2019

उन्नाव.- मेकुवा खेड़ा में प्रेमी युगल ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

सदर कोतवाली क्षेत्र के मेकुवा खेड़ा में प्रेमी युगल ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब शादीशुदा प्रेमिका की पुत्री ने फोन पर नानी को घटना की जानकारी दी की मामा और मम्मी फांसी पर लटके है। जिसके बाद प्रेमी के बहनोई के पास जो पान की दुकान करता है को ससुराल वालों ने इस बात की जानकारी दी। बहनोई ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घटना सही निकली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सदर कोतवाली क्षेत्र के मेंकुवा खेड़ा में विजय (21) निवासी गजिया खेड़ा शुक्लागंज व गुड़िया (35) पत्नी सूरज निवासी मुकुंद खेड़ा सदर कोतवाली एक ही रस्सी में फांसी का फंदा बनाकर लटक गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब गुड़िया की पुत्री मामा और मम्मी को एक ही रस्सी में फांसी के फंदे से लटके देखा।


 मामा और मम्मी को फांसी में लटके देख गुड़िया की पुत्री ने अपने नानी को फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी विजय के घर वालों ने उन्नाव में पान की दुकान करने वाले अपने दमाद को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि गुड़िया का पति सूरज लगभग 12 साल पूर्व कानपुर से लाया था। जिससे उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। सूरज का चचेरा भाई संतोष पान की दुकान करता है। संतोष की पत्नी का भाई विजय उसी के साथ रहता था। बताया जाता है 8 दिन पहले सूरज के बहनोई ने विजय को घर से निकाल दिया था। वापस आकर बीती रात कमरे के अंदर गुड़िया के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूरज और संतोष रिश्ते में चचेरे भाई थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।