window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद में सरकारी आयरन की गोली व छात्र प्रोफाइल किताबें सड़क पर पड़ी मिली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 26 May 2019

फर्रुखाबाद में सरकारी आयरन की गोली व छात्र प्रोफाइल किताबें सड़क पर पड़ी मिली



रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में सरकारी आयरन की गोली व छात्र प्रोफाइल किताबें सड़क पर पड़ी मिलाने का मामला सामने आया है ।राजेपुर बीआरसी के ठीक सामने सरकारी आयरन की गोली व छात्र प्रोफाइल किताबें पड़ी मिली। जिससे हडकंप मच गया। फ़िलहाल विभाग मामले को दबाने में लगा है।राजेपुर कस्बे में बने बीआरसी सेंटर के बाहर एक गत्ता आयरन कि टेबलेट व तकरीबन 6 सैकड़ा छात्र प्रोफ़ाइल की पुस्तके पड़ी मिली। जिससे हडकंप मच गया। जानकारी होने पर एबीएसए शिव शंकर मौर्य ने अपने गुप्त तरीके से गोली व पुस्तके गायब करा दी। लेखाकार अनुराग के अनुसार बीते 15 मई को इनका वितरण हो गया है।विकासखंड राजेपुर में 13 एनपीआरसी है जिसमें 11 एनपीआरसी आयरन टेबलेट विद्यार्थी प्रोफाइल की किताबें ले जा चुके है।  एसडीएम अमृतपुर बसंत लाल गुप्ता ने संज्ञान लिया और जाँच कमेटी गठित कर दी। जाँच कमेंटी में सीएचसी अधीक्षक डॉ० प्रमित राजपूत, नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य व प्रभारी निरीक्षक राजेपुर को रखा गया है।बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसिंघ ने  बताया कि जाँच कमेटी गठित की गयी है। जो दो दिन के भीतर रिपोर्ट भेजेगी। जाँच रिपोर्ट मिलने पर जिलाधिकारी को भेजी जायेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यवाही होगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।