window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती-बीजेपी आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मायावती - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 6 May 2019

बस्ती-बीजेपी आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मायावती


रिपोर्ट -राजितराम यादव 

राजकीय इंटर कालेज के मैदान में गठबंधन के पक्ष में बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।बसपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी व संतकबीरनगर के प्रत्याशी कुशल तिवारी के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा वर्तमान सरकार बीजेपी आर एस एसवादी पूंजीवादी व  जातिवादी पार्टी है । नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों मजदूरों व  दलितों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश को धोखा दिया है। इस सरकार के कार्यशैली को लेकर जनता आक्रोशित है। बीजेपी सरकार तथा कांग्रेस सरकार की तरह गरीबों दलितों पिछड़ा वर्ग का और साथ-साथ मुस्लिम वर्ग  के ऊपर अत्याचार और अन्याय किया है। राज्यों में कांग्रेस व बीजेपी आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने  कहां की बीजेपी और कांग्रेस दोनों देश को लूट रहे हैं। और गुमराह कर रहे हैं । केंद्र सरकार की नितियों के कारण पूरे देश में अर्थव्यवस्था पर कुप्रभाव पड़ रही है ।जब से बीजेपी सरकार आई है अधिक से अधिक आतंकवादी हमला  हो रहा हैं ।अब सत्ता के लिए विरोधी पार्टियां राम के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है या पार्टी केवल सबका साथ सबका विकास के नाम पर यही पार्टी नहीं बल्कि कांग्रेश भी 72 हजार सालाना रुपए का लालच देकर भ्रमित कर रही है महीने में ₹6 हजार का लालच देकर गुमराह कर रहे हैं।ऐसे पार्टियों को केंद्र सरकार में आने से अच्छा है कि अपना बहुमूल्य समर्थन गठबंधन को देने का कार्य करें डॉ राम मनोहर लोहिया बाबासाहेब काशीराम छत्रपति शिवाजी के विचारों को सपनों को गठबंधन सरकार कार्य करेगी सपा प्रमुख मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पदाधिकारियों को पार्टी में लोगों का समर्थन के लिए भेजा है ।मेरा साथ निभाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गठबंधन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस क्षेत्र में सभी सीटें जीते यह समाजवादी अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती  ने गठबंधन किया है नरेंद्र मोदी की तरह यह फर्जी नहीं है ।


इस अवसर पर बहन कुमारी मायावती एवं  सतीश चंद्र मिश्रा भतीजे आकाश पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी एवं कुशल तिवारी  अरविंद चौधरी  सपा के महेंद्र नाथ यादव राज कपूर यादव अतुल चौधरी  आदि लोग उपस्थित  रहें ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।