window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - मतगणना के लिए रखी ईबीएम की देख-रेख के पास से एक कटर मिलने से हुआ बबाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

फर्रुखाबाद - मतगणना के लिए रखी ईबीएम की देख-रेख के पास से एक कटर मिलने से हुआ बबाल



 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

लोकसभा चुनाव के मतगणना के लिए रखी ईबीएम की देख-रेख के लिए बने राजनैतिक पार्टियों के निगरानी कैम्प में बसपाईयों के पास से एक कटर मिलने से बबाल हो गया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कटर व उसको लाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। सातनपुर मंडी बैरियर स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीती रात 11 बजे थाना मऊदरवाजा के ग्राम हथियापुर निवासी रामप्रकाश के युवा पुत्र रवि कुमार जाटव को पकड़कर कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस के हवाले किया।  आपको बताते चले की सातनपुर आलू मंडी में ईवीएम स्ट्रांग रूम बना है। उसके कुछ दूरी पर ही राजनैतिक पार्टियों के लिए निगरानी कैम्प भी बनाया गया है।जिसमे भाजपा प्रत्याशी की तरफ से विनोद राजपूत की डियूटी निगरानी में लगी थी।  उन्होंने देखा निगरानी कैम्प में तकरीबन एक दर्जन बसपा नेता मौजूद है और उनके पास एक कटर भी रखा है। जानकारी मिलते ही बीजेपी के नेता मौके पर पंहुचे। बीजेपी के नेताओ ने अधिक लोगों के बैठने और कटर मौजूद होनें का विरोध किया तो बसपाई आक्रोशित हो गये। जिसके बाद बसपा व भाजपा नेताओं में जमकर बबाल हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कटर लेकर आने वाले युवक को हिरासत में ले लिया।अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह आदि मौके पर पंहुचे। पुलिस आरोपी युवक को कटर सहित कोतवाली ले गयी। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जाँच करायी जा रही है। जाँच में जो सही होगा उसी आधार पर कार्यवाही होगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।