window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर से सत्यदेव पचौरी अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले जीते - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 23 May 2019

कानपुर से सत्यदेव पचौरी अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले जीते

 
ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता  

लोकतंत्र के इस महापर्व का आज परिणाम का दिन शुरू से लेकर कई राउंड तक बीजेपी के नाम रहा हर राउंड में कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों का डंका बजा रहा  आपको बता दें लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर कानपुर स्थित नौबस्ता गल्ला मंडी मतगड़ना केंद्र निर्धारित किया गया । आपको बता दें कि शुरुआती रुझानों से ही भाजपा का दबदबा बना रहा जिसमें कानपुर और अकबरपुर सीटों के प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले का अंत तक रुझानों में विपक्षियों को पछाड़े रखा हालांकि अकबरपुर से कांग्रेस के राजाराम पाल जनता की उम्मीदों पर खरे नही उतरे। जबकि गठबंधन निशा सचान दूसरे नम्बर पर हर रुझान में काबिज है। वही कानपुर से सत्यदेव पचौरी कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रकाश जयसवाल को काफी अंतर से पछाड़े हुए हैं जबकि गठबन्धन प्रत्याशी राम कुमार की जमानत जब्त होने की संभावना है। हालांकि अभी रुझान आ रहे है लेकिन भाजपा दोनों जगहों से काफी आगे चल रही है और उम्मीद है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी। वही भाजपा की बढ़त में आये रुझानों से खुश कार्यकर्ताओ ने शहर भर में मिठाईयां बांटी होली खेली तो कही आतिशबाजी की। वही रुझानों के बाद विपक्षी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अपनी जीत को लेकर भाजपा प्रत्यशी अकपबरपुर काफी आश्वस्त नजर आये और उन्होंने कहा कि यह मोदी जी की जीत है आगे कई योजनाओं को जनता के समक्ष लाकर विकास के इस रथ को आगे बढ़ाएंगे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।