window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - कैण्डिल मार्च व श्रृद्धांजली सभा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 May 2019

कानपुर - कैण्डिल मार्च व श्रृद्धांजली सभा



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 काकादेव सिन्धु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा काकादेव देवकी चैराहे पर सूरत में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगत हुए छात्रों के शोक में कैंडल मार्च निकाला गया तथा उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज अडवाणी, डा0 एके पाहुजा, हंसराज भागवानी आदि ने कहा कि सूरत में दिवंगत हुए छात्र हमारे ही बच्चों की तरह है और इस घटना से देश भर में शोक है। हम सभी उन सभी दिवंगत बच्चों को अपनी श्रृद्धांजली देते है तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है साथ ही उनके परिजनों को इस दुख की घडी को सहने की भी प्रार्थना करते है ऐसे में हम सभी देशवासी दुखित परिजनों के साथ है। इसके उपरान्त भीषण गर्मी को देखते हुए अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए संस्था द्वारा राहगीरो के लिए शर्बत वितरण तथा जलजीरा पानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर हंसराज भागवानी, डा0 अशोक पाहुजा, दिलीप बजाज, राम शावानी, महेश सावलानी, जय किशन मतलानी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।