window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कथित प्रेमी ने प्रेमिका की शादी में पुलिस बुला कर फिल्मी अंदाज में रुकवाया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 May 2019

कथित प्रेमी ने प्रेमिका की शादी में पुलिस बुला कर फिल्मी अंदाज में रुकवाया




रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

कोतवाली कायमगंज में कथित प्रेमी ने प्रेमिका की शादी में पुलिस बुला कर फिल्मी अंदाज में रुकवा दिया। वर पक्ष के लोग आज दोपहर बाद तक पंचायत डाले रहे लेकिन लड़की शादी करने को तैयार नही हुई। नतीजतन दूल्हा बन कर आये युवक को बिना दुल्हन के घर बापस लौटना पड़ा। जानकारी के  अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा के रहने वाले  पप्पू की बेटी करिश्मा  की बारात आई थी द्वार चार के बाद विवाह संपन्न होने जा रहा था।   उसी समय प्रेमिका के कथित प्रेमी सूरज ने यूपी हंड्रेड को फोन करके वहां पुलिस बुला ली।पुलिस पहुचते ही कन्या ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। और सारा कार्यक्रम बंद करा दिया।वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। जैसे तैसे मामला रफा-दफा कर बारात तो बैरंग वापस  चली गई।  अचानक हुई इस घटना से प्रेमिका के परिजनों में मायूसी छाई हुई है। लड़की के पिता पप्पू  तथा पूरा परिवार शर्म की बजह से घर से नही निकल रहे है। उसका कहना है कि अगर बेटी को ऐसा ही करना था तो पहले बता देती वह बारात बुला कर क्यो अपनी जग हसाई कराता। व्ही  पुलिस के कहना है कि लड़की बालिग है इस बजह वह इस मामले का फैसला नही कर सकते।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।