window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); अंतिम चरण का चुनाव कल, पीएम मोदी केदारनाथ तो अमित शाह सोमनाथ की शरण में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 May 2019

अंतिम चरण का चुनाव कल, पीएम मोदी केदारनाथ तो अमित शाह सोमनाथ की शरण में



न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

छह चरणों में 483 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। कल होने वाले सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे समेत कई दिग्गजों की किस्मत रविवार को ईवीएम में कैद होगी। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। रविवार को होने वाले सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में रहेंगे, जहां वह केदारनाथ का दर्शन करेंगे। वहीं, कल वह बदरीनाथ धाम जाएंगे।  दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में रहेंगे, जहां वह सोमनाथ मंदिर जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।