window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जब दो झूठे मिल जाते हैं तो उनके बीच निकटता बढ़ जाती है - योगी आदित्यनाथ’ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 10 May 2019

जब दो झूठे मिल जाते हैं तो उनके बीच निकटता बढ़ जाती है - योगी आदित्यनाथ’

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

शुक्रवार को सिद्धार्थनगर, पिपराइच, कैंपियरगंज और गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के स्टार प्रचारक ने संत कबीरदास का दोहा पढ़ते हुए सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसा और कहा कि “झूठे को झूठा मिले दूंणा बंधे सनेह”। उन्होंने अर्थ समझाते हुए कहा कि जब दो झूठे मिल जाते हैं तब दोनों में स्नेह और निकटता बढ़ जाती है और ये ही निकटता सपा-बसपा में देखी जा सकती है। योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको देश की सुरक्षा और तरक्की नहीं भा रही, वही लोग मोदी का सबसे अधिक विरोध कर रहे हैं।चुनावी माहौल में इस्तेमाल हो रही अभद्र भाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि चुनाव के पांच चरणों के बाद विपक्षी दलों में जो खलबली मची हुई है, उससे यह साफ है कि यह लोग अपनी हार मान चुके हैं और गाली-गलौज पर उतर आये हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सत्ता में आते ही आतंकवादियों के ऊपर चल रहे मुकदमे वापस लेकर इनकी पैरवी करती है, यह देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि जो मोदी जी ने पांच सालों में कर दिया वो कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई। कांग्रेस अगर सत्ता में आयी तो आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करेगी। कांग्रेस की शहजादी कहती है कि कांग्रेस अब वोट कटवा हो गई है। जनता से अपील की इन वोटकटवा पार्टी की धुनाई कर दीजिए।
 
 
कैंपियरगंज में योगी जी ने कहा कि यहां के जिन नौजवानों को फिल्मों में काम करना होगा उनको रवि किशन के माध्यम से पूरा सहयोग मिलेगा। कलाकार प्रतिभा का धनी होता है। यहां के नौजवानों को फिल्मों का मंच देने के लिए रवि किशन को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है।पिपराइच में योगी जी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि गोरखपुर सदर से प्रत्याशी रवि किशन को भारी मतों से वैसे ही चुनाव जिताकर भेजें, जैसे मुझे भेजा था। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता का शोषण और नकारात्मक राजनीति करने वाले सपा-बसपा और कांग्रेस हैं, जो लूट-खसोट और परिवारवाद फैलाने के लिए सत्त्ता प्राप्त करना चाहते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने यहां चीनी मिलों को नीलाम कर दिया था। यह देश को तबाही की ओर ले जाने वाला गठबंधन है। योगी जी ने कहा कि सपा की सरकार में किसानों को एक कुंतल गेंहू के एक हजार रुपये भी नही मिलते थे मगर आज क्रय केंद्रों में किसानों को एक कुंतल का 1800 रुपये मिलता है। सीएम ने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है इसलिए बिना किसी भेदभाव के बीजेपी को सभी जातियों का वोट भी मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।