window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत 80 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किये गये - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 June 2019

वाराणसी - ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत 80 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किये गये

 


ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत बुधवार को राजातालाब तहसील प्रांगण स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रोहनियां सुरेन्द्र नारायण सिंह ने 80 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किया। उन्होंने कहा कि लेखपालों को जहां लैपटॉप मिलने से कार्य करने में सुविधा होगी वही किसानों की दुश्वारियां भी घटेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण और कम्यूटरीकरण से राजस्व विभाग को मजबूत आधार मिलेगा। तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही संगठित अपराध पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत लेखपालों को पहले स्मार्ट फोन वितरित किया गया था और अब लैपटॉप वितरित किया जा रहा है।  लेखपालों के पास लैपटॉप होने से आय, जाति, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के अलावा उन सेवाओं में भी तेजी आएगी, जहां उनकी रिपोर्ट की जरूरत होती है। इस अवसर पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सतीश पाल, उपजिलाधिकारी राजातालाब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।