window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - जोन की कमान संभालते ही ‘फ़ास्ट’ हुए एडीजी ब्रजभूषण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 20 June 2019

वाराणसी - जोन की कमान संभालते ही ‘फ़ास्ट’ हुए एडीजी ब्रजभूषण




ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

वाराणसी जोन की कमान संभाले के बाद से ही एडीजी ब्रजभूषण एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार की रात को उन्होंने वाराणसी जोन के सभी ज़िलों के पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। एडीजी ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बेहतर पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि थाने में आने वाले पीड़ितो के साथ अच्छा व्यवहार हो।

सिगरा एसओ को लगाई फटकार

एडीजी सिर्फ मीटिंग ही नहीं कर रहे हैं , बल्कि जमीन पर उतरकर पुलिस की सच्चाई भी देख रहे हैं। बुधवार की देर रात को वो अचानक सिगरा थाने पहुंच गए। इस दौरान थाने की हालत देख एडीजी चौंक गए। थाने में पुलिसकर्मी जमीन पर सोये थे। परिसर में साफ सफाई गायब थी। बाथरूम में पानी नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है एडीजी ने सिगरा एसओ सतीश सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि तुम एसी में बैठे हो और बगल में पुलिसकर्मी समस्या से जूझ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।