window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - भंडारे का किया आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 June 2019

कानपुर - भंडारे का किया आयोजन

 
ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 शिवपाल सिंह फैन्स एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष बरुन गुप्ता की अध्यक्षता में शनि देव मंदिर के निकट प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष चौबे ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव युवा ह्रदय सम्राट आदित्य यादव के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विधि विधान से भगवान का पूजन किया गया और ईश्वर से उनकी लम्बी आयु की प्रार्थना की गई। जिसके बाद भंडारे को शुरू किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। राहगीरों, क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारियों को भंडारे का प्रसाद दिया गया। मुख्य रुप से उपस्थित आशीष चौबे, बरुन गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, दीपू पांडे, आशीष दिवेदी, किसलय दीझित, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।