window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); प्रसासन को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु बाढ व कटान प्रभावित ग्रामीण चढायेंगें कढाही - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 June 2019

प्रसासन को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु बाढ व कटान प्रभावित ग्रामीण चढायेंगें कढाही

 


न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

आज बाढ व कटान प्रभावित क्षेत्र चांदपुर, कटरिया,रमना तौफीर,पेठिया लश्करी, आशोकपुर ,माझिलगांव सिटकहा,चन्द्रपलिया,सहजौरा पाठक, सीतारामपुर, कल्याणपुर, गौरियानयन सहित दो दर्जन से अधिक गांवों का दौडा करने आये समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी जो कि बिगत कई वर्षों से जनपद को बाढ मुक्त बनाने व प्रभावित गांवों को बचाने की लडाई लड रहे है दुबौलिया क्षेत्र में समय से पूर्व बाढ बचाव कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ये ग्रामीणों के संगठित प्रयास व सूबे के मुखिया का किये गये घेराव का परिणाम है उन्होंने प्रसासन को भी अपनी मागों के क्रम में कराये जा रहे बचाव कार्य हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी गांवो को बचाना प्रसासन की जिम्मेदारी है पिछले साल स्वंम् जिले के जिलाधिकारी के आश्वासन व अधिशाषी अभियंता बाढ के लिखित आश्वासन के क्रम में आज तक ठोकर व बांध निर्माण को लेकर कोई कार्य शुरु न किये जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रसासन को उसका वादा याद दिलाने व कार्य शुरू करने की प्रेरणा हेतु कल बाढ व कटान प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण कल्याणपुर में कढाही चढायेंगें तब भी यदि प्रसासन की नीद नहीं खुली तो हम व्यापक जनान्दोलन को बाध्य होंगें

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।