window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - थाने के आवास पर सर्विस पिस्टल से गोली चलते ही अवकाश पर भेजे गये प्रभारी निरीक्षक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 June 2019

फर्रुखाबाद - थाने के आवास पर सर्विस पिस्टल से गोली चलते ही अवकाश पर भेजे गये प्रभारी निरीक्षक

 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

अपने आवास पर साथियों के साथ पार्टी कर रहे प्रभारी निरीक्षक की सर्विस रिवाल्वर से फायर होते ही थाने में हडकंप मच गया| घटना की सूचना पर एसपी आदि अफसर तत्काल मौके पर पंहुचे और मौके की नजाकत को समझ प्रभारी निरीक्षक को तत्काल अवकाश पर भेज दिया| दरअसल थाना राजेपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बुधवार देर शाम अपने थाने में बने सरकारी आवास पर कुछ साथियों के साथ शाम को पार्टी  कर रहे थे| उसी समय एक फोन उनके पास आया| फोन पर बात करने के दौरान ही प्रभारी निरीक्षक ने अपने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारने का प्रयास किया| उसी समय अचानक उनके ही एक साथी ने उन्हें धक्का दे दिया| जिससे वह बाल-बाल बच गये| 


लेकिन उनके ऊँगली और सिर में कुछ चोट आयी| सर्विस पिस्टल से गोली चलने की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हडकंप मच गया| तत्काल ही एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी आदि थाना राजेपुर पंहुचे|उन्होंने जाँच की| उसी समय मौके की नजाकत को समझ का एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल अवकाश पर भेज दिया| पुलिस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है| एसपी ने नेशनल वौइस् को बताया कि प्रभारी निरीक्षक अवकाश पर जा रहे थे| उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नही था| उसी दौरान अचानक उनकी पिस्टल जमीन पर गिरी और फायर हो गया| किसी प्रकार से खुद को गोली मारने के प्रयास का मामला प्रकाश में नही आया है| जाँच की जा रही है| फ़िलहाल वह अवकाश पर चले गये है|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।