window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर कर रहे हैं इंग्लैंड की मदद, ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले कराया अभ्यास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 June 2019

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर कर रहे हैं इंग्लैंड की मदद, ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले कराया अभ्यास




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

अपने प्रतिष्ठित ‘सरनेम’ की ख्याति को बरकरार रखने का उद्देश्य लेकर तैयारियां कर रहे दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए नेट पर तेज गेंदबाजी की नारंगी रंग की टी शर्ट पहनकर उतरे अर्जुन ने इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार सकलैन मुश्ताक की देखरेख में गेंदबाजी की। यह पहला मौका नहीं है जब अर्जुन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए नेट पर गेंदबाजी की। इससे पहले 2015 में 15 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में वह इंग्लैंड के नेट गेंदबाजों में शामिल थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट की तैयारियों में मदद की थी।उन्नीस वर्षीय अर्जुन ने पिछले सप्ताह एमसीसी यंग क्रिकेटर्स की ओर से सरे सेकंड इलेवन के खिलाफ दो विकेट लिए थे। वे अभी इन दिनों इंग्लिश काउंटी सेकंड डिवीजन में खेल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर लेफ्ट आर्म पेसर हैं और लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन हैं। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।