window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बाराबंकी - काला बाजारी कर रही केरोसीन लदी डीसीएम को एस डियम ने पकड़ा ।। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 30 June 2019

बाराबंकी - काला बाजारी कर रही केरोसीन लदी डीसीएम को एस डियम ने पकड़ा ।।

ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी

 फतेहपुर तहसील क्षेत्र में काला बाजारी कर रही l केरोसीन लदी एक डीसीएम को उपजिलाधिकारी ने मुखबिर की सूचना पर कपड़ लिया जिसपर मौके पर डीसीएम चालक व भारी मात्रा में केरोसीन भरे ड्रम बरामद किये गये, वहीं फतेहपुर उपजिलाधिकारी पंकज सिंह की इस बड़ी कार्यवाही से केरोसीन की कालाबाजारी करने वाले अवैध कारोबारियों में हड़कम्प मच गया, मालुम हो की इन दिनों कोतवाली क्षेत्र समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व पूर्ति निरीक्षक की साठगांठ से नेताओ की मिलीभगत से केरोसीन की कालाबाजारी चर्म सीमा पर चल रही थी, वहीं क्षेत्र में आये दिन जनपद गोंडा से डीसीएम यूपी 41टी 2433 गाड़ी नम्बर में कालाबाजारी के लिए केरोसीन लादकर बाराबंकी व सीतापुर जनपद के इलाकों में धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा था,वहीं जिसकी सूचना उपजिलाकारी को लगते ही आनन फानन में जाकर डीसीएम समेत डीसीएम चालक जगपाल सिंह पुत्र सुखराज सिंह जनपद गोंडा थाना परस पुर के राजा टोला निवासी को मौके से पकड़ लिया जिस में मौके से भारी मात्रा केरोसीन भरे कई ड्रम बरामद किये गये,

 
पुलिस और पूर्ति निरक्षक के संरक्षण में होती थी सप्लाई

बताते चलें उपजिलाधिकारी की कार्यवाही भले ही प्रशसंनीय है लेकिन इस कार्यवाही से खाऊकमाऊं अधिकारियों की रोजी रोटी छिन गई है मालुम हो की उपजिलाधिकारी द्वारा पकड़ी गई केरोसीन लदी डीसीएम आये दिन तहसील क्षेत्र में केरोसीन की सप्लाई पुलिस और पूर्ति निरक्षक का पूरा संरक्षण प्राप्त था, वहीं सूत्रो की जानकारी के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है यह डीसीएम जनपद गोंडा से केरोसीन लादकर बाराबंकी व सीतापुर के कई इलाकों में इसकी कालाबाजारी की जाती थी,  

रात्रि में पुलिस द्वारा पकड़ा गया था यह सप्लाई गिरोह, नेताओं के कहने पर छोड़ दिया गया
मालुम हो कि जनपद गोंडा से केरोसीन लादकर फतेहपुर तहसील क्षेत्र में सप्लाई करने आयी इसी डीसीएम को रात्रि में ही कोतवाली पुलिस ने केरोसीन सप्लाई गिरोह को पकड़ लिया था लेकिन वहीं इस अवैध कारोबार में लिप्त स्थानीय नेताओ के कहने पर पुलिस ने अवैध रूप से केरोसीन लदी डीसीएम और सप्लाई गिरोह को छोड़ दिया वहीं जिसकी सूचना मुखबिर ने उपजिलाधिकारी को दी जिस बात को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने सूचना पाकर मौके से चालक समेत डीसीएम से लदी केरोसीन को पकड़ लिया .....

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।