window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - नाराज सभासदों ने सौपे डीएम को सामूहिक त्यागपत्र - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 June 2019

उन्नाव - नाराज सभासदों ने सौपे डीएम को सामूहिक त्यागपत्र




रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

उन्नाव की नगर पालिका में जमकर धन का बन्दरबाट किया जा रहा है। पालिका के सभासदों का आरोप है कि 18 माह गुजर जाने के बाद भी किसी भी वार्ड में उनके द्वारा बताए कार्य नही हो रहे है। इसके उलट पालिका अध्यक्ष व ईओ मिलकर बोर्ड फंड व राज्य वित्त की धन राशि का दुरुपयोग कर अपने चहेते ठेकेदारों को एक लाख से कम धन राशि के कार्यो का भुगतान कर रहे है। वर्क ऑडर से कराए गए कार्यो की जांच की मांग के साथ ही सभासदों ने डीएम को आज उनके कार्यालय में जाकर सामूहिक त्यागपत्र भी सौपे।वही जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभासदों की समस्या सुन शीघ्र निस्तारण कराने की बात कही है। बताते चले उन्नाव नगर पालिका पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन विकास कार्यो व सफाई व्यवस्था से क्षुब्ध सपा सभासद भी विरोध में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।