window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - शातिर चोर गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 June 2019

कन्नौज - शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

यू0पी0 के कन्नौज में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस ने कमर कस ली है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटी गई बाइक सहित मोबाइल व दो तमन्चा बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लुटेरे शाहरूख पुत्र मेंहदी हसन व छोटे कश्यप पुत्र गयारी कश्यप निवासीगण मुडेरी थाना शिवराजपुर जनपद कानपुर नगर तथा विकास तिवारी पुत्र अशोक तिवारी निवासी ककरई थाना बेला जनपद औरैया के कब्जे से विगत 21 जून 19 की रात्रि करीब 9 बजे आलोक कटियार पुत्र राज बहादुर निवासी हिलालपुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर गांगूपुर से उसके गांव जाते समय तारमऊ गढ़ी ग्राम के सामने डन्डा मारकर गिरा दिया गया था तथा बाइक, जेब से 2100 रूपये, मोबाइल फोन लूटकर भाग गये थे।


 जिसका मुकदमा सदर कोतवाली में पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग ट्रेनों में पानी बेंचते हैं और मौका मिलते ही पर्स, मोबाइल फोन आदि चुरा लेते हैं। ट्रेन में काम न होने पर हम लोग रात में सुनसान जगहों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आलोक कटियार की मोटर साइकिल तारमऊ गढ़ी ग्राम के पास लूट ली गई थी। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और लोकल इंटेलीजेन्स दोनों टीम ने इसका बहुत अच्छा इस्तेमाल किया और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन, 1080 रूपये, दो तमन्चा और चार कारतूस बरामद किये गये। इनमें से शाहरूख और छोटे कश्यप पहले से अपराध करते रहे हैं और यह लोग अधिकतर ट्रेनों में अपराध करते हैं और छोटी मोटी चोरी मोबाइल आदि लूटपात करते हैं।एसपी कन्नौज ने खुलासा करने वाली टीम को 15000 का इनाम देने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।