window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी -चौकीदार की अंतिम यात्रा में कंधा देते थानाध्यक्ष - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 17 June 2019

वाराणसी -चौकीदार की अंतिम यात्रा में कंधा देते थानाध्यक्ष


ब्यूरो कैलाश सिंह विकास 

इस  घटना की चर्चा  चोलापुर क्षेत्र में जोरो पर होती रही।चोलापुर पुलिस की नेक पहल क्षेत्र के रूपचंदपुर गांव के चौकीदार की अंतिम यात्रा में कंधा देते थानाध्यक्ष हरीनारायण पटेल। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के रूपचंदपुर गांव के चौकीदार रामदेव उम्र 85 वर्ष की तबीयत पिछले दो महीने से खराब चल रही थी। और सोमवार सुबह 6 बजे अचानक  तबियत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष चोलापुर हरि नारायण पटेल तुरंत पहुंचे और गरीब परिवार की आर्थिक सहायता करते हुए अंतिम यात्रा में कंधा भी दिया।चौकीदार के परिवार में पत्नी सहित दो पुत्र हैं। जो मजदूरी कर किसी प्रकार से घर का खर्च चलाते है। इस स्थिति में अचानक थानाध्यक्ष का पहुंचना और कंधा देते हुए आर्थिक मदद कर देना डूबते को तिनके का सहारा के समान हुआ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।