window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद लोगो को शायद लगा था की उनको इंसाफ मिलेगा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 July 2019

फर्रुखाबाद - उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद लोगो को शायद लगा था की उनको इंसाफ मिलेगा

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

लोगो के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चो को भी बाबा योगी और दादा मोदी पर भी भरोसा बना था लेकिन जिस तरह से सरकार के नुमाइंदे जन प्रतिनिधि काम कर रहे है उन पर सवाल जरूर खड़े हो रहे है फर्रुखाबाद से आई इन बच्चियों की तस्वीरे सीधे सीधे बाबा योगी और दादा मोदी से गुहार लगा रही है मामला फर्रुखाबाद के सदर के मोहल्ला भोपतपट्टी का है जहाँ पराग डेरी में काम करने वाले अजय कटियार पराग डेरी में काम करते है अजय कटियार के घर की माली हालत ठीक नही है उनकी पत्नी की मृत्यु एक हादसे में लगभग तीन  साल पहले हो चुकी है अजय की छोटी-छोटी आस्था और सिद्धि दो बच्चियां है जिनका पेट भरने के लिए अजय फर्रुखाबाद में पराग डेरी में बीते कई साल से काम करते है समय के साथ साथ अजय के घर की माली हालत खराब होने से बच्चीयो की पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा था तब बच्चियों को सूबे में सरकार बदलने के बाद बाबा योगी पर भरोसा था की बाबा उनकी पढ़ाई लिखाई को ठीक कर देंगे टैब बच्चियों ने बाबा और दादा योगी, मोदी के नाम पत्र लिखा पत्र में लिखा दादा जी मैंने आपकी बड़ी तारीफ सुनी है  कि आप तथा मोदी बाबाजी लड़कियों के लिए काफी कार्य कर रहे हैं बाबा जी मैं दो बहनें तथा दो भाई हूं मेरे पापा पराग डेयरी फर्रुखाबाद में एक श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे हैं लगभग 2 वर्षे पापा को वेतन नहीं मिल रहा मेरी मम्मी की मृत्यु 2 वर्ष पूर्व हो गई है जिससे मेरी मां मेरी बहन की पढ़ाई छूट गई है मैंने आठवीं क्लास अच्छे नंबरों से पास कर ली है तथा छोटी बहन ने चौथी क्लास पास कर ली है 
 


परंतु मैं अब आगे पढ़ना चाहती हूं पर मेरे पापा की मजबूरी है मैंने सुना है कि आप लड़कियों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं मैं तो बहुत उम्मीद के साथ आपको लिख रही हूं कि आपके सहयोग का आशीर्वाद से मेरी मां मेरी बहन की पढ़ाई पूर्ण हो सकेगी जिंदगी भर आपकी आभारी रहूंगी सरकार की कारगुजारी और अधिकारियों की अनदेखी के चलते इन बच्चियों को अधिकारियों ने दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर कर दिया बच्चियों ने यह पत्र लगभग 2 साल पहले लिखा था लेकिन अधिकारियों को इन बच्चियों पर कतई तरस नही आया फर्रुखाबाद डी।एम से लेकर अन्य अधिकारियों तक इन बच्चियों ने अपने पत्र के माध्यम से अपनी समस्या का हल चाहा लेक़िन जिले के अधिकारी और कर्मचारी अपने नाकारापन में डूबे हुए थे थक हार कर जब बच्चियों को कही न्याय नही मिला तब बच्चियों ने पत्र को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के नुमाइंदो तक पहुचाना चाहा है सरकार की कई कोशिशों के बाबजूद जिले के अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने को तैयार नही है ।लोग सरकार से फरियाद करके अपनी समस्या का हल चाहते है लेकिन जिले के अधिकारी काम करना नही चाहते है । अब सवाल ये उठता है की जिले के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद इन आखिरकार इन बच्चियों को इंसाफ नही मिल सका है क्या सोशल मीडिया के माध्यम से योगी और मोदी इनकी समस्याओं को हल कर सकेंगे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।