window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 July 2019

उन्नाव - अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

 


रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराध और अपराधियों को कम करने के लिये चलाए जा रहे !चेकिंग अभियान के दौरान  सूचना पर गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत जाजमऊ चौकी क्षेत्र कटरी में अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम व गंगाघाट कोतवाली पुलिस और जाजमऊ चौकी इंचार्ज ने बड़ी मशक्कत के बाद सयुंक्त रूप से छापे मारी करते 29 तमंचे एक बंदूक 2 अधबने तमंचे व कारतूस बरामद किए है! पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक एम पी वर्मा ने बताया ये सुनसान स्थान का चयन कर वह असलहे बनाकर डंप करते है। इसके बाद मांग के अनुसार उन्नाव ही नही आसपास के फतेहपुर कानपुर रायबरेली  सहित अन्य जनपदों तक आपूर्ति करते है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपी चंदू व खन्ना जो जनपद फतेहपुर के निवासी है!पुलिस पूंछतांछ के लिये जुटी है जिससे अन्य सदस्यों व खरीददारों का पता लग सके

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।