window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जालौन ,यूपी - पुलिस को मिली दोहरी सफलता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 July 2019

जालौन ,यूपी - पुलिस को मिली दोहरी सफलता

 
रिपोर्ट - अमित गौर

जनपद जालौन में पुलिस ने अपनी कामयाबी की बुलंदियों में जड़े दो और नगीने।पुलिस अधीक्षक जालौन स्वामी प्रसाद ने मीडिया में खुलासा करते हुए बताया कि पहली सफलता कदौरा पुलिस के हत्थे लगी जिसमें उन्होंने 15.000 हजार रुपए का ईनामी बदमाश जलील पुत्र शहजाद निवासी हवेली थाना कालपी को गिरफ्तार किया है,उक्त व्यक्ति पर कई मुकदमे दर्ज हैं और सरकार की ओर से 15.000 रुपए का ईनाम घोषित था।तो वहीं दूसरी सफलता डकोर पुलिस के हाथ लगी जिसमें उन्होंने एक चोरी के ट्रेक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम १- मानसिंह पुत्र रामस्नेही और २- विपिन पुत्र लखन सिंह निवासी गांव महेरा थाना विवार जिला हमीरपुर बताए गए है।फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया है,गौरतलब है कि,पुलिस महानिदेशक लखनऊ कार्यालय से जारी की गई लिस्ट में जनपद जालौन पुलिस ने हासिल किया दूसरा स्थान।अलीगढ़ रहा टाप पर।बुलंदशहर तीसरे स्थान पर।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।