window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - जिले में जिस दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चार्ज सँभाला है उसी दिन से घपलेबाजी करने में लग गए - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 23 July 2019

फर्रुखाबाद - जिले में जिस दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चार्ज सँभाला है उसी दिन से घपलेबाजी करने में लग गए



रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

 जिले में जिस दिन  बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चार्ज सँभाला है उसी दिन से घपलेबाजी करने में लग गए है।प्रदेश सरकार की शिक्षा को आगे बढाने वाली योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हुए है।क्योंकि कुछ महीनों पहले सरकारी किताबो दो बार आग के हबाले किया जा चुका था उसकी जांच भी कराई गई थी।वही आज बीएसए कार्यालय की पुराने भवन के पीछे फाइलों को आग के हबाले किया गया है आखिर वह फाइलें किससे सम्बंधित थी यह कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नही है साथ बीएसए फाइलों में आग लगी देखने के बाद भी उससे बचते नजर आए उन्होंने इस बात का कोई ठोस जबाब नही दिया है क्योंकि मीडिया उनके हर गलत कार्य को लगातार उजागर करती आ रही है।लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है।आखिर कब होगी ऐसे अधिकारी पर कार्यवाही जो लगातार गलती पर गलती किये जा रहा है जबकि कई अधिकारियों के छापेमारी में बीएसए फेल साबित हुए है।देखना यह होगा कि फाइलों को आग के हबाले कराने बाले बीएसए पर शासन क्या कार्यवाही करता है।वही जब इस प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला अभी सज्ञान में आया है जांच कराकर दोषियों के ऊपर कार्यवाही कराई जायेगी यदि मामला उच्च स्तर का निकलता है शासन को भेज दिया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।