window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुुर देेेहात - इस कुएं के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग, जिस पर पूरा गांव है निर्भर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 6 July 2019

कानपुुर देेेहात - इस कुएं के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग, जिस पर पूरा गांव है निर्भर

जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा

एक तरफ गांव में विकास की बात और दूसरी तरफ स्वच्छता अभियान के दावे सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे हैं और इन दावों को पूरा करने के लिए सरकार भरसक प्रयासरत भी है, लेकिन ग्राम प्रधान सहित सरकारी महकमे के जिम्मेदारी कर्मचारी इन दावों को हवा हवाई साबित करने में लगे हैं। ऐसी ही एक जमीनी हकीकत कानपुर देहात के रसूलाबाद ब्लाक के बतख का पुरवा में देखने को मिल रही है। यहां गांव में हैण्डपम्प न होने से वर्षों से गांव में कुएं के पानी पर ग्रामीण निर्भर है। देखा जाए तो वर्तमान में कुएं के हालात ये हैं की कुएं में कीड़े होने से लोग प्यास बुझाने के लिए वही गंदा दूषित पानी पी रहे हैं। इस भीषण समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
 
 
ग्रामीणों का कहना का कहना है कि गांव में पेयजल की बड़ी समस्या है, गांव में कोई सरकारी हैण्डपम्प नही है। हैण्डपम्प को लगवाए जाने को लेकर कई बार अफसरों व जन प्रतिनिधियों से अर्जी लगाई लेकिन कोई सुनवाई नह हुई। जबकि पूरा गांव कुएं पर निर्भर है और इस समय कुएं का पानी पूर्णतया दूषित हो चुका है, जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए पैसे भी भेज रही है। लेकिन इस गांव का दुर्भाग्य यह है कि आज़ादी के बाद से यहां पेयजल की यही समस्या बराबर रही है। कई बार ग्राम प्रधान से भी कहा लेकिन न ही हैण्डपम्प लगे और न ही कुएं की सफाई कराई गई। प्रधान कहते हैं कि जो कुआं है, उसी का पानी पियो। अगर यही हालात रहे तो इस कीटाणु जनित दूषित पानी पीने से पूरे गांव में महामारी फैल जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।