window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 33 रन बना.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 22 August 2019

टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 33 रन बना....



वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 33 रन बना लिए हैं.  अजिंक्य रहाणे (0 रन) और केएल राहुल (12 रन) क्रीज पर हैं.
भारत के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे. पांचवें ओवर में केमार रोच ने टीम इंडिया को दो झटके दे दिए. रोच ने मयंक अग्रवाल को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट करा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई. अग्रवाल 5 रन बनाकर आउट हुए.चेतेश्वर पुजारा को भी रोच ने विकेट के पीछे शाई होप के हाथ कैच करा पवेलियन लौटा दिया. पुजारा 2 रन बनाकर आउट हुए. आठवें ओवर में कप्तान विराट कोहली भी आउट हो गए. कोहली को शेनॉन गैब्रिएल ने शमाराह ब्रूक्स के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया. कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।