window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जम्मू शहर में लागू की धारा 144 पांचवें दिन हटा दी .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 9 August 2019

जम्मू शहर में लागू की धारा 144 पांचवें दिन हटा दी ....





जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने और इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने से पहले केंद्र सरकार के निर्देश पर जम्मू शहर में लागू की धारा 144 पांचवें दिन हटा दी गई। डीसी जम्मू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कल शनिवार 10 अगस्त से सभी स्कूल-कालेज खोलने की अनुमति भी दे दी है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर लगाई गई पाबंदियों के बीच शहर की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक ढंग से नवाज पढ़ी गई। एहतियात के तौर प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। आपात स्थित से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को विशेष तौर पर तैनात किया गया था। वहीं, शहर के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आए। प्रशासन ने यात्री वाहनों को हालांकि सड़क पर उतरने को मना किया था, बावजूद इसके कुछ रूट पर मिनीबस दौड़ते हुए नजर आए।प्रशासन ने जुमे की नवाज के मद्देनजर दुकानदार को दोपहर तीन बजे के करीब बाजार खोलने की हिदायत दी थी। जम्मू सिटी नार्थ (पुराने शहर) थाना क्षेत्रों में प्रशासन दोपहर तीन बजे तक किसी भी बाजार को खुलने नहीं दिया। पिछले कुछ दिनों से शहर में पुलिस के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किया थे, लेकिन शुक्रवार को पुलिस के साथ आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था। पुराने शहर के सिटी, पीर मिट्ठा, पक्काडंगा, बस स्टैंड, जानीपुर, बख्शी नगर थाना क्षेत्रों में चार के अधिक लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया। पाबंदियों को इतनी सख्ती से लागू किया गया था कि सुबह के समय शहर में चल रही मिनीबसों को सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया। शाम के बाद दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हो गया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।