window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - नागरिक सुरक्षा ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 10 August 2019

वाराणसी - नागरिक सुरक्षा ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली



जिला सवाददाता -कैलाश सिंह विकाश 

नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर से शनिवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सीएमएस डॉ.बी.शुक्ला और उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल वार्डेन और स्वयंसेवकों ने स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। रैली महावीर मंदिर चौराहे और आसपास क्षेत्रों से होकर पुनः चिकित्सालय परिसर आकर सम्पन्न हुई। रैली के उपरांत स्वयंसेवको ने मानवक्षृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया । अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी हुआ। संयोजन डिप्टी डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। रैली में सहायक उप नियंत्रक राजेंद्र सिंह,  पं दीनदयाल चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डाॅ.आशीष कुमार गुप्ता,डा.विकास पांडेय व डा.आरके यादव, 
अरविन्द विश्वकर्मा,मदन मोहन दुबे, सचिन जायसवाल,सच्चिदानंद देववंशी, राजेन्द्र प्रसाद,अजय राज पटेल,अजय यादव,अयन बोस,प्रमोद पाल, निजामुद्दीन,पूर्णेन्दु हलधर,कन्हैया लाल शर्मा,हर्ष जेठी समेत विभिन्न पोस्ट के वार्डेन व स्वयंसेवक शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।