window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 8 August 2019

उन्नाव - बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी


ब्यूरो -उमेश शुक्ला 

 बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है । हत्यारों के अंदर से पुलिस का भय बिल्कुल खत्म हो चुका है । बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक महीने के अंदर 3 लोगों की हत्याएं पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं । हत्यारों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं  । 

स्क्रिप्ट: पूरा मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोसा कुतुब का है, जहाँ बुधवार सायं 5:00 बजे गाँव के ही लोगों ने रणवीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 51 वर्ष की कुल्हाड़ी और लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी । जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुँचे म्रतक के भाई अभय सिंह ने हत्या की वजह को जमीनी विवाद बताते हुए गाँव के ही रहने वाले शीलू पुत्र महावीर पर हत्या करने का आरोप लगाया म्रतक के तीन मासूम बच्चे भी बताए जा रहे हैं । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।