window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 10 August 2019

उन्नाव - समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा




ब्यूरो  -उमेश शुक्ला 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का उन्नाव में भी असर देखने को मिला ,बेरोजगारी ,ध्वस्त कानून व्यवस्था और किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों के साथ सपाइयों ने माखी कांड में पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया।अखिलेश यादव के आह्वाहन पर उन्नाव में आज कलेक्ट्रेट परिसर के पास सपाइयों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। भाजपा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को सपा ने क्रांति दिवस का नाम दिया है।राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा सौंपा गया। पार्टी के विधान परिषद् सदस्य सुनील सिंह यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश में फर्जी इन्काउन्टर किये जा रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न थानों में बैठने वाले भगवाधारी लोग कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि आगे आने वाले समय में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर कार्यवाही की जायेगी।
और कहा कि गौशालाओं के हाल भी किसी से छिपी नहीं है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।