window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर देहात - नए अंदाज से वृक्षारोपण करने का अनोखा तरीका - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 August 2019

कानपुर देहात - नए अंदाज से वृक्षारोपण करने का अनोखा तरीका




ब्यूरो -अरविन्द शर्मा 

कानपुर देहात में आज नए अंदाज से वृक्षारोपण करने का अनोखा तरीका देखने को मिला जो शायद प्रदेश में पहला एक ऐसा वृक्षारोपण होगा जहाँ बैंड बाजा के साथ घर घर जाकर लोगो को वृक्ष देकर वृक्षारोपण कराया गया वही जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोगो को जागरूक करने और वृक्षो के महत्व को समझाने का सन्देश दिया गया है 

कानपुर देहात में बज रहे ये बैंड बाजा ये किसी बारात के के नही है बल्कि वृक्षारोपण करने के लिये संदेश दे रहे है आज राजपुर विकास खंड क्षेत्र में वृक्षारोपण बैंड बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए है ऐसे सभी लाभार्थियों के यहाँ बैंड बाजा के साथ वृक्ष लेकर उनके यहाँ पहुंचे और उन वृक्षो का उचित जगह वृक्षारोपण कराया और लोगो को वृक्षो से होने वाले लाभ को बताया 
वही जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि राजपुर विकास खंड में वृक्षारोपण बैंड बाजे के साथ कराया गया और लोगो को संदेश दिया गया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिये बहुत उपयोगी है बहुत से ऐसे पौधे है जो कई मर्जो में काम आते है उनमे से सहजन का भी एक ऐसा पौधा है जो कई प्रकार से हमारे जीवन में बहुत लाभदायक है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।