window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हैट्रिक क्लब में बुमराह की,हरभजन सिंह और इरफान पठान ने किया स्वागत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 1 September 2019

हैट्रिक क्लब में बुमराह की,हरभजन सिंह और इरफान पठान ने किया स्वागत

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज इरफान पठान ने रविवार को भारत के टेस्ट हैट्रिक क्लब में जसप्रीत बुमराह का स्वागत किया. बुमराह ने शनिवार को यहां के सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कहर बरपाते हुए 16 रनों पर 6 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान बुमराह ने पारी के नौवें ओवर में हैट्रिक पूरी की.इस तरह बुमराह भारत के लिए टेस्ट हैट्रिक लेने वाले तीसरे और कुल 44वें गेंदबाज बन गए. हरभजन ने सन 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इरफान ने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी.उल्लेखनीय है कि बुमराह ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर डारेन ब्रावो (4), तीसरी गेंद पर शाहमार ब्रूक्स (0) और चौथी गेंद पर रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया.दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बुमराह (16-6) की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और उसने अपनी पहली पारी में 87 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।