window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लेनदेन के विवाद में दबंगो ने सरेआम मारी शख्स को तलवार। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 15 September 2019

लेनदेन के विवाद में दबंगो ने सरेआम मारी शख्स को तलवार।



ब्यूरो -मोबिन मंसूरी 


कन्नौज में दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन के मामले को लेकर पुरानी चली आ रही रंजिश में एक व्यक्ति पर पड़ोस के ही दो लोगों ने तलवार से हमला कर उसको लहूलुहान कर दिया। तलवार का एक वार उसके सीधे सीने में जा लगा जिससे पूरा सीने कट जाने के कारण उसकी हालत गम्भीर हो गयी। आनन-फानन परिजन उसको कोतवाली लेकर पहुंचे जहाॅ पुलिस ने तुरन्त ही उसको जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भेजा जहाॅ प्राथमिक उपचार करने के लिए बाद उसको कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुतलूपुर निवासी चन्दन पुत्र विजय का उसके पड़ोस के रहने वाले रामजी और श्याम जी के साथ पैसा लेनदेन को लेकर विवाद था, इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जिसके बाद रामजी और श्यामजी ने घर से तलवार लाकर चन्दन पर हमला कर दिया। चन्दन पर एक के बाद एक लगातार प्रहार से तलवार उसके सीने में सीधी जा लगी जिससे उसका सीना तलवार के वार से लहूलुहान हो गया। चन्दन मौके पर ही खून से लथपथ हालत में गिर गया। जिसको ऐसी हालत में परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे जहाॅ उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसको जिला अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद चन्दन को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के  बाद उसको कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।                    

इमरजेन्सी मेडिकल आफिसर डाॅ0 सतेन्द्र शाहू ने बताया कि  घायल को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया है। प्राथमिक उपचार करके इसकी ब्लीडिंग यहां रोक दी गयी है लेकिन इसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जिससे इसको हायर सेंटर भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।