window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 24 September 2019

कन्नौज में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई



रिपोर्ट -मोबिन मंसूरी 

कन्नौज में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों पर  प्रशासन ने सख्ती दिखाई । पुलिस उनको उठाकर जबरन बैन में भरकर ले गई । एंबुलेंस कर्मी सुबह से ही कलेक्टर परिसर में एंबुलेंस के साथ धरना दे रहे थे । 

बताते चले कि कन्नौज में अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मी सुबह से ही एम्बुलेंस के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए थे । जिस पर जिला प्रशासन के लोगों ने इनको एस्मा लागू होने की बात कहकर धरना प्रदर्शन खत्म करने की मान मनोबल की । 

मगर अपनी मांग पर अड़े अनशन कारियों ने प्रशासन की बात को दरकिनार करते हुए अनशन पर बैठे रहे। जिसके बाद डीएम के आदेश पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस बुलाई । पुलिस ने पहले तो इनको समझाने का प्रयास किया जब यह लोग नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखाई । पुलिस ने जबरन इन लोगों को थप्पड़ से पिटाई करते हुए पुलिस बैन में भर कर हिरासत में ले लिया । एंबुलेंस कर्मी जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को उत्पीड़न करना बता रहे हैं । 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।