window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); BASTI-तहसील दिवस में कुल 310 मामलो में 15 का निस्तारण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 5 November 2019

BASTI-तहसील दिवस में कुल 310 मामलो में 15 का निस्तारण


संपूर्ण समाधान दिवस


राजित राम यादव

तहसील दिवस में कुल 310  शिकायते प्राप्त हुयी, जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होने शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर निस्तारित कर आख्या आनलाईन अपलेाड करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा एवं ज्वाइंट मजिस्टेट प्रेम प्रकाश मीणा ने लोगो की समस्याओं को सुना।

उन्होने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों की मानीटरिंग शासन द्वारा की जाती है। कई बार मुख्यमंत्री महोदय द्वारा शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की गयी है, इसलिए सभी अधिकारी सुबह कार्यालय पहुचने पर आईजीआरएस पोर्टल देखे, शिकायतों का निस्तारण देखें तथा शिकायतकर्ता को फोन करके इसके बारे में पूछ-ताछ करें। शिकायतों के निस्तारण से जिले की छवि अच्छी होगी तथा लोंगों में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में मुख्य रूप से खाद्य एवं रसद, बिजली विभाग की समस्याए प्राप्त हुयी है। इन विभागों को अपनी कार्यशैली में सुधार करके लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना हेांगा।
इस अवसर पर पीडी आरके सिंह, सीएमओं डाॅ0 एके गुप्ता, ब्रम्हचारी दूबे, डाॅ0 संजय त्रिपाठी, अजीत श्रीवास्तव, रमन मिश्र, संजेश श्रीवास्तव, सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे I



No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।