window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोण्डा जनपद में कोरोना संक्रमित एक मरीज की हुई पुष्टि हडकंप - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 17 April 2020

गोण्डा जनपद में कोरोना संक्रमित एक मरीज की हुई पुष्टि हडकंप

राकेश सिंह


गोण्डा । जिला प्रशासन के लाख कोशिशों व सुरक्षा उपाय के बावजूद एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। जिसकी सूचना जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी है।
कोरोना पोजटिव मरीज की पुष्टि होते ही जनपद में प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है।संबंधित मरीज को लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर हॉट स्पॉट के प्रोटोकॉल की कार्यवाही तेज गति से की जा रही है।संबंधित मरीज से हुए कॉन्टैक्ट की ट्रेसिंग भी कराई जा रही है।

लगभग 25 वर्षीय कोरोना पोजटिव मरीज कुछ दिनों पहले 15 मार्च को दिल्ली से गांव आया था। अस्पताल में चेकअप करवाने के बाद उसे घर पर कोरेण्टाइन किया गया था। जांच रिपोर्ट पोजटिव आने के बाद तत्काल संक्रमित युवक को लेवल 1 हॉस्पिटल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।