window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फुरसतगंज पुलिस द्वारा 48 घण्टे में हत्या का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 June 2020

फुरसतगंज पुलिस द्वारा 48 घण्टे में हत्या का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

मयंक पाण्डेय अमेठी

फुरसतगंज पुलिस द्वारा 48 घण्टे में हत्या का खुलासा, 02  अभियुक्त  गिरफ्तार 

अपराधियों की घर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाक 27.06.2020 को प्र0नि0 प्रेमचन्द सिंह थाना फुरसतगंज, नि0 देवेश कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल, उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी एसओजी, थानाध्यक्ष जायस, थानाध्यक्ष कमरौली मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 86/20 धारा 302 भादवि में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त 1. दीपक कुमार यादव पुत्र स्व0 बाबूलाल व 2. अभियुक्ता कामता पत्नी स्व0 बाबूलाल को उसके घर से समय करीब 08:30 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता कामता पत्नी स्व0 बाबूलाल ने पूछताछ में बताया कि मेरे ससुर मृतक हरिद्वार 10 बिस्वा खेत बचा था उसे भी बेचने वाले थे जिसकी जानकारी मुझे हुई तो मैंने यह बात अपने पुत्र दीपक को बताई कि यदि यह भी जमीन बाबा (मृतक हरिद्वार) ने बेच देंगे तो हम लोग भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे । इसी बात पर दीपक ने कहा कि बाबा को मार देने पर ही जमीन बच पायेगी । इसीलिये मैंने योजनाबद्ध तरीके से षणयंत्र रचकर अपने पुत्र दीपक से अपने ससुर हरिद्वार की हत्या करा दी । अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद गड़ासा अभियुक्त के घर के पीछे खेत से बरामद हुआ

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।