window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मन और शरीर को शांत करने में मदद करता है योग- धर्मार्थ मंत्री - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 21 June 2020

मन और शरीर को शांत करने में मदद करता है योग- धर्मार्थ मंत्री

कैलाश सिंह विकाश


मन और शरीर को शांत करने में मदद करता है योग- धर्मार्थ मंत्री

योग व्यायाम का एक प्राचीन रूप है, जो भारतीय समाज में हज़ारों साल पहले विकसित हुआ था-डॉ0 नीलकंठ तिवारी

तकरीबन 5000 साल पुरानी इस परंपरा का तब से लगातार अभ्यास किया जा रहा है-पर्यटन मंत्री

दुनिया भर के लगभग 2 अरब से अधिक लोग योगाभ्यास करते हैं

बीमारियों और अक्षमताओं के विभिन्न रूपों से छुटकारा पाने के लिए योग मर विभिन्न प्रकार के अभ्यास शामिल हैं

         उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने रविवार को छठें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी स्थित अपने आवास परिसर में योग किया। 
         इस अवसर पर मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने कहा कि योग व्यायाम का एक प्राचीन रूप है, जो भारतीय समाज में हज़ारों साल पहले विकसित हुआ था। तकरीबन 5000 साल पुरानी इस परंपरा का तब से लगातार अभ्यास किया जा रहा है। इसमें किसी व्यक्ति को अच्छे आकार में रखने के लिए, बीमारियों और अक्षमताओं के विभिन्न रूपों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के अभ्यास शामिल हैं। यह ध्यान के लिए एक मज़बूत तरीका भी माना जाता है, जो मन और शरीर को शांत करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। दुनिया भर के लगभग 2 अरब लोग योगाभ्यास करते हैं। इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।